बल्ह: शिमला से चुराई कार, बल्ह के कंसा पुल के पास चोरी का सामान ले जाते हुई दुर्घटनाग्रस्त
Balh, Mandi | Aug 25, 2024 शिमला से कार चोरी करने के बाद उसमें चोरी का सामान लेकर वापस आ रहे आरोपियों की कार कंसा पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे कार में रखा सारा सामान इधर-उधर बिखर गया। कार में गाड़ियों के टावर, झाडू और अन्य दुकान का सामान भरा था। रविवार को डीएसपी मंडी देवराज ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस नियमानुसार जांच पड़ताल कर रही है।