डिंडौरी: बुटिया टोला गांव के ग्रामीण मजदूरों को 4 साल से नहीं मिली मजदूरी, कलेक्टर ने जांच के दिए निर्देश
करंजिया जनपद पंचायत के बुटिया टोला गांव में अमृत सरोवर योजना के तहत बने चेक डेम में काम करने वाले ग्रामीण मजदूरों को 4 साल बाद भी मजदूरी नहीं मिल पाई जिसके चलते मजदूर परेशान है मजदूरों ने जिम्मेदार अधिकारियों को बार-बार अवगत कराया लेकिन सुनवाई नहीं हुई । कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया ने सोमवार दोपहर लगभग 3:00 बजे मामले में संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए।