अगिआंव: लहरपा में भाजपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, विधायक ने परिजनों से की मुलाकात, 5 दिन बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर
अगिआंव प्रखंड अंतर्गत लहरपा गांव में हुई सनसनीखेज हत्या की घटना से इलाके में अब भी दहशत का माहौल बना हुआ है। भाजपा नेता बबलू सिंह के छोटे भाई रितेश उर्फ भुवर सिंह की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के पांच दिन बीत जाने के बावजूद अब तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।