खरगोन। 25 जुलाई को बीटीआई रोड स्थित कपास मंडी में होने वाले बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों का प्रभारी कलेक्टर रेखा राठौड़ ने निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, बैठक, पेयजल, बिजली, पार्किंग, सुरक्षा, सफाई और चिकित्सा सहित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से करेंगे।