टाटगढ़: नीम और बम्बुल बने ‘बिजली पोल’: कुम्हारों का बाडिया छह माह से मौत के साये में, समस्या बड़े हादसे का कारण बन सकती है
Tatgarh, Ajmer | Apr 19, 2026 टॉडगढ़। दोपहर 3 बजे ग्राम पंचायत बाडिया भाऊ के कुम्हारों का बाडिया में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है, जहां सुरक्षा मानकों को दरकिनार करते हुए बिजली के खंभों की जगह नीम के पेड़ और देशी बम्बुल पर ही चालू विद्युत लाइन डाल दी गई है। हैरानी की बात यह है कि यह खतरनाक व्यवस्था पिछले करीब छह माह से जारी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक अनदेखी करता रहा ह