खलारी: गुलजार बाग में बन रहे पार्क का विधायक ने किया निरीक्षण
Khelari, Ranchi | Mar 18, 2025 खलारी प्रखंड के अंतर्गत गुलज़ार बाग में बन रहे पार्क का मंगलवार शाम 4 बजे कांके विधायक सुरेश बैठा ने औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने कार्य कर रहे संबंधित ठेकेदार को उच्च गुणवत्ता वाले सामग्री लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को सरकार के द्वारा मिलने वाली योजनाओं का लाभ के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य भी जरूरी मिलनी चाहिए।