चायल: हजारीपुरवा मोड़ के पास मुठभेड़ में मंगलसूत्र लूट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली की जानकारी देर रात मिली
सराय अकिल व करारी थाना क्षेत्र में हुई मंगलसूत्र छिनैती की घटनाओं में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से अवैध तमंचा, कारतूस, बाइक व नकदी बरामद हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। शनिवार देर 11 बजे मिली जानकारी!