इस्लामनगर अलीगंज: जमुई में आंधी और बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत
जमुई जिले में शुक्रवार को 10 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवा और काले बादलों के साथ शुरू हुई बारिश ने पूरे इलाके में लोगों को परेशानी बढ़ा दिया। करीब आधे घंटे तक चली तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश हुई। मौसम ठंडा होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं तेज बारिश के कारण खेतों में लगी सब्जी और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।