हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर सड़क सुरक्षा अभियान तेज, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, घग्घर पुल पर नाका लगाकर किए 80 चालान
सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में यातायात पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना के निर्देशानुसार चल रहे इस अभियान के तहत आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है।