मोहनलालगंज: जमीन विवाद में भाइयों के बीच हुई मारपीट, चार के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
गोसाईंगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कपेरा मदारपुर में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव निवासी वेद प्रकाश (42) ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे ओम प्रकाश, रिंकू, ओम प्रकाश की पत्नी और रिंकू की पत्नी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट में वेद प्रकाश के सिर समेत शरीर पर चोटें आई है