अनूपपुर: बेलिया फाटक के पास सड़क किनारे फेंकी एक्सपायरी दवाइयां, जिम्मेदार बेखबर, जनता में आक्रोश
अनूपपुर। जिला मुख्यालय के पास बेलिया फाटक के पहले सड़क किनारे बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाइयां फेंकी मिलीं। अज्ञात लोगों की इस लापरवाही से स्वास्थ्य व पर्यावरण पर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों में नाराजगी है, क्योंकि पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन प्रशासन अब तक चुप है।