ललितपुर: ललितपुर पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं कानूनी अधिकारों के संबंध में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया
पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों द्वारा स्कूलों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण, उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों तथा अपराधों से बचाव के उपायों के संबंध में जानकारी दी