राजगढ़: लीलकी में भामाशाह मनोज पचार एडवोकेट ने 240 विद्यार्थियों को बांटे टाई, बेल्ट और आईडी कार्ड, स्कूल में शेड भी बनवाया
Rajgarh, Churu | Jul 10, 2026 रा. उ. मा. विद्यालय लीलकी में शिक्षा और अनुशासन को बढ़ावा देने के लिए भामाशाह एडवोकेट मनोज पचार ने 240 विद्यार्थियों को निःशुल्क विद्यार्थी पहचान पत्र, टाई और बेल्ट वितरित किए।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नरेश बिशु ने बताया कि भामाशाह मनोज पचार ने पहले भी विद्यालय में मंच शेड का निर्माण करवाकर सहयोग किया था। इस बार बच्चों की ड्रेस और पहचान को बेहतर बनाया है।