बिंदकी: जाफराबाद गांव में दूध लेने जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, सीएचसी में कराया गया भर्ती
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी के अंतर्गत जाफराबाद गांव दूध लेने जा रहे बाइक सवार युवक गुरु प्रसाद उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र सीताराम निवासी मोहल्ला बराती नगर कस्बा बिंदकी जनपद फतेहपुर को गुरुवार की सुबह 7 बजे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। जिसके चलते बाइक सवार गुरु प्रसाद घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया।