बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर सर्वे सनातनी समाज ने मकराना में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया एवं नारेबाजी की गई। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संपर्क प्रमुख श्यामसुंदर स्वामी ने कहा कि हिंदू समाज सहिष्णुता और अहिंसा का उपासक है जिसका लाभ कट्टरपंथी तत्व उठाते रहे हैं।