मखदुमपुर: सुगांव गांव में जमीन विवाद में हिंसक झड़प, चार बच्चे समेत कई घायल
जहानाबाद के टेहटा थाना क्षेत्र के सुगांव गांव में जमीन और पानी निकासी के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट की, जिसमें चार बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। पीड़ित परिवार ने एससी-एसटी थाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।