बरेली: संतोष गंगवार का बड़ा बयान: मोदी के नेतृत्व में बदला देश, विकास की रफ्तार ने बनाई नई पहचान
बरेली में संतोष गंगवार ने कहा कि 2014 के बाद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे, अर्थव्यवस्था और जनकल्याण योजनाओं में तेजी से हुए विकास कार्य लंबे समय तक याद रखे जाएंगे और देश लगातार सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।