हरसूद: मनरंग स्वामी आश्रम चारखेड़ा में ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प
Harsud, Khandwa | Jun 28, 2026 मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद हरसूद के तत्वाधान में रविवार को मनरंग स्वामी आश्रम चारखेड़ा में बाबडी उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जल संरक्षण एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचीन बाबडी के आसपास की साफ सफाई एवं रंगाई पुताई से की गई। इसके पश्चात महंत रामेश्वर बाबा द्वारा बावड़ी की विधिवत माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई।