मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के भीटी गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर ₹200000 के जेवर और ₹42000 नगदी पर किया हाथ साफ़
भीटी गांव निवासी पीड़ित भगवान दास ने बताया कि शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य घर में सोए हुए थे रात में छत के रास्ते घुसे चोर कुंडी काटकर ₹40000 नगद सहित डेढ़ लाख रुपए का जेवर पार कर दिया वही उसी रात भीटी गांव निवासी लोलारक के घर में घुसे चोर ₹50000 के जेवर तथा ₹2000 नगदी पर हाथ साफ किया दोनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।