मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और इस दुर्घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, इस भीषण हादसे में कार में सवार सभी चार लोगो कि मौत हो गई।