मड़िहान: राजगढ़ पुलिस ने चेन स्नेचिंग के अभियोग से संबंधित दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, पल्सर मोटरसाइकिल व लॉकेट बरामद
थाना राजगढ़ पर वादिनी ममता यादव निवासिनी सेमरी राजगढ़ द्वारा पल्सर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात के विरुद्ध वादिनी के गले में पहनी हुई लॉकेट को झपट्टा मारते हुए छीन कर भाग जाने के संबंध में तहरीर दी गई जिसमें मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ हुई शुक्रवार की शाम 4:00 बजे राजगढ़ पुलिस ने दो अभियुक्त राहुल पटेल व राजकुमार बिंद निवासी चुनार को गिरफ्तार कर जेल भेजा।