राठ: टोला गांव में हैवान बने पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, गाल में काटा और नाक काटकर किया अलग, गाल में लगे 10 टांकें
Rath, Hamirpur | Apr 2, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के टोला गांव में राक्षस बने एक पति ने अपनी पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी तथा अपनी पत्नी के गाल और नाक में काट लिया। पति के द्वारा नाक में काटने से महिला की नाक कट कर अलग हो गई। तथा महिला का चेहरा पूरी तरीके से क्षत विक्षत हो गया। पति के द्वारा पत्नी के गाल को चबाने से महिला के गाल में दस टांके भी लगे हैं।