कानपुर: कल्याणपुर पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कल्याणपुर पुलिस को सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर अभियुक्त रवि कुमार को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने रविवार शाम 6:00 बजे बताया अभियुक्त के पास से बोरी में 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है।मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।