कानपुर: कानपुर सेन्ट्रल में प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़
प्रयागराज महाकुंभ के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों की संख्या लगातार वृद्धि हो रही है रविवार दोपहर 3:00 बजे स्टेशन पर भारी भीड़ देखी गई। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे के अधिकारी निरंतर कार्य दिखे। सिविल डिफेंस के कर्मचारी रेलवे ब्रिज से यात्रियों को उनके प्लेटफार्म की जानकारी दे रहे हैं।वह यात्रियों को प्लेटफार्म से लेकर कोच तक पहुंचा रहे है।