कानपुर: कल्याणपुर में युवक ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ बनाए यौन संबंध, पुलिस ने किया गिरफ्तार
कल्याणपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को जीटी रोड मेट्रो पिलर नंबर 90 के पास से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने रविवार शाम 5:00 बजे बताया अभियुक्त सचिन निषाद को गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त पर महिला को शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप था।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।