जिले के निवास में सोमवार को शाम 5 बजे नगर परिषद निवास क्षेत्र अंतर्गत आगामी होली पर्व को पर्यावरण के अनुकूल, सुरक्षित और भाईचारे के साथ मनाने के उद्देश्य से नगर परिषद प्रशासन ने एक सराहनीय अभियान की शुरुआत की है। शासन के निर्देशों के पालन में, नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारियों की टीम ने विभिन्न वार्डों में जाकर होलिका दहन समितियों के साथ सीधे संवाद किया।