पूरनपुर: विधुत उपखंड कार्यालय में स्मार्ट मीटर बन रहे परेशानी का कारण, उपभोक्ता हो रहे परेशान
पूरनपुर शनिवार दोपहर 12 बजे नगर व देहात क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटर लोगों के लिए मुसीबत साबित हो रहे हैं। अधूरी तैयारी और पर्याप्त जानकारी के अभाव में लागू की गई यह व्यवस्था उपभोक्ताओं को भारी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि उन्हें पता ही नहीं चलता कि कब रिचार्ज खत्म हो जाता है और अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है,