चित्तौड़गढ़: साइबर फ्रॉड करने वाले आरोपी को साइबर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार प्रताप नगर के रहने वाले एक युवक के साथ किया था फ्रॉड
जिले की साईबर थाना पुलिस ने आपरेशन एंटी-वायरस के तहत कार्यवाही करते हुए फेसबुक पर सस्ते में डी.जी. जनरेटर सेट बैचनें का प्रलोभन देकर पीड़ित के साथ 5,50,988/- रूपये का साईबर फ्रॉड करने वाले गिरोह के सदस्य को ट्रेस कर गिरफतार करने में सफलता अर्जित की है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि प्रतापनगर चित्तौड़गढ़ निवासी अयूब खान पुत्र यूसुफ खान ने रिपोर्ट दी थी।