चित्तौड़गढ़: डेढ़ करोड़ रुपए लेकर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में सेंती के दंपति सहित चार गिरफ्तार
जमीन का फर्जी खाताधारक बनकर जमीन रजिस्ट्री कराने वाले एक गिरोह का पर्दा फाश करते हुए सदर पुलिस ने चार जनों को गिरफ्तार किया जिनमें दो महिलाएं हैं। मामले में इससे पहले पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन लोगों ने बेंगलुरु के एक व्यक्ति के नाम फर्जी खाताधारक के जरिए जमीन की रजिस्ट्री कराकर डेढ़ करोड़ रुपए हड़प लिए थे।