बानसूर और नारायणपुर के उपखंड अधिकारियों ने एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति और अवैध संग्रहण की निगरानी के लिए गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। बानसूर एसडीएम अनुराग हरित ने बानसूर इंडेन एजेंसी तथा नारायणपुर एसडीएम दिनेश शर्मा ने नारायणपुर इंडेन गैस एजेंसी का जायजा लिया।