औरैया: ग्राम पाता निवासी युवक ने बहन के ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए, कहा- कोतवाली पुलिस नहीं कर रही रिपोर्ट दर्ज
फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम पाता निवासी शिव सागर ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसकी बहन की शादी 2017 में सदर कोतवाली के जालौन चौराहे के समीप से हुई थी। बताया कि उसकी बहन को ससुरालीजनों ने कुछ खिला दिया जिससे उसकी उपचार के दौरान सफाई में मौत हो गई। आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस अब उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।