ओबरा: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ग्रीन चौपाल में किसानों को वितरित किए गए आम के पौधे
सोनभद्र के म्योरपुर वन रेंज में सोमवार को ग्राम पंचायत चेरी और देवरी में ग्रीन चौपाल, "एक पेड़ मां के नाम" अभियान और वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोड़ रहे। यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार की "आम बहार आपके द्वार" पहल के तहत 1 से 7 जुलाई तक मनाए जा रहे वन महोत्सव सप्ताह का हिस्सा था।