मंझनपुर: कौशाम्बी में छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर समान अधिकारों का अलख जगाया, नारी शक्ति का बुलंद संदेश
मंझनपुर स्थित जिला पंचायत परिसर में ‘नारी शक्ति वंदन’ के समर्थन में छात्राओं ने शुक्रवार को लगभग 11 बजे मानव श्रृंखला बनाकर समाज को जागरूक करने का प्रभावशाली संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साह और जोश के साथ भाग लेते हुए महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति अपनी मजबूत एकजुटता दिखाई।