हरिहरगंज: कौवाखोह रजवार मोड़ स्थित एनएच-139 फोरलेन पर डिवाइडर से टकरायी बाइक, युवक की मौत
हरिहरगंज थाना के कौवाखोह रजवार मोड़ स्थित एनएच-139 फोरलेन पर सोमवार के दोपहर 3:00 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान सुल्तानी गांव निवासी महेंद्र रजक के 21 वर्षीय पुत्र विमलेश कुमार रजक के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार क्षेत्र में हुई बारिश के बाद सड़क गीली थी। विमलेश कुमार रजक हरिहरगंज से बाइक से अपने घर सुल्तानी लौट रहा था।