चीनोर: कछुआ मे बनने वाली सीसी सड़क निर्माण का विधायक मोहन सिंह राठौड़ ने किया भूमि पूजन
कछुआ में आयोजित विकास उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विधायक मोहन सिंह राठौड़। जहाँ विधायक द्वारा 18.85 लाख की लागत से बनने वाली सीसी सड़क निर्माण का विधिवत भूमि पूजन किया। यह विकास कार्य ग्राम वासियों के आवागमन को सुगम बनाते हुए क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगा। कार्यकर्ताओं एवं ग्राम वासियों ने विधायक मोहन सिंह राठौड़ का स्वागत किया।