इटखोरी: कान्हाचट्टी में भाजपा का धरना, राज्य सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप
Itkhori, Chatra | May 18, 2026 भाजपा प्रखंड कमेटी ने जिला कमेटी के निर्देश पर सोमवार को प्रखंड कार्यालय के समीप एक दिवसीय धरना दिया। धरने का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने किया, जबकि संचालन महामंत्री शंकर दयाल सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह मौजूद रहे। डॉ. मृत्युंजय सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है। चुनाव में किए