सहारनपुर: गागलहेड़ी क्षेत्र में नलकूप चोर सक्रिय, किसान के नलकूप में सेंधमारी कर विद्युत उपकरण चुराए
थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में नलकूप फिर से सक्रिय हो गए है। थाना क्षेत्र के गांव नागल अहीर के जंगल से चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम देते हुए एक किसान के नलकूप में सेंधमारी कर विद्युत उपकरण चोरी कर लिए। शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे किसान ने जानकारी देते हुए बताया कि जब वह अपने खेत पर पंहुचा तो उसे चोरी के बारे में पता चला।