हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर राजीव चौक से बस अड्डे तक सड़क निर्माण शुरू, धूल-मिट्टी से राहत की उम्मीद
लंबे इंतजार और विरोध-प्रदर्शन के बाद आखिरकार राजीव चौक से बस अड्डे तक सड़क के डामरीकरण कार्य की शुरुआत हो गई है। सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के दुकानदारों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है। पिछले तीन से चार माह से खराब सड़क, उड़ती धूल-मिट्टी और बिखरे पत्थरों के कारण स्थानीय लोग भारी परेशानी झेल रहे थे।