औरैया: पुलिस ने राहगीरों के साथ लूट करने के तीन आरोपियों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली
जनपद में राहगीरों को मदद के बहाने निशाना बनाने वाले एक शातिर अंतर्जनपदीय टप्पेबाज गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। रविवार तड़के बिधूना पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के बाद गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गए जबकि तीसरे आरोपी को घेराबंदी कर मौके से द