कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैसोड़ा में पड़ोसी के साथ झगड़ा कर रहे एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Siyana, Bulandshahr | May 12, 2026
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैसोड़ा में पड़ोसी के साथ झगड़ा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार को थाना प्रभारी रामकरण सिंह ने बताया कि ग्राम भैसोड़ा निवासी रिंकू गांव में पड़ोसी के साथ झगड़ा कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया कि आरोपी के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की गई है।