बांका: कझिया गांव से पुलिस ने गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
Banka, Banka | Jan 11, 2026 सदर थाना की पुलिस ने कझिया गांव से एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया। रविवार की दोपहर 12:00 बजे अभियुक्त का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि कझिया गांव निवासी सुरेंद्र यादव पर न्यायालय के द्वारा वारंट जारी किया गया था जिसके बाद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।