जांजगीर: कलेक्टर ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरट कार्यालय सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक लेकर जिले में संचालित जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन योजना ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर सुधारने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक ग्राम तक स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन।