किरावली: फतेहपुर सीकरी के दूरा गांव में मनाया गया रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस, प्रतिमा लगाने की उठी मांग
Kiraoli, Agra | Jun 18, 2026 फतेहपुर सीकरी के ग्राम दूरा में पुरुषार्थ सेवा संगठन और दुर्वासा जनकल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया. इस दौरान वक्ताओं ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में व