उचकागांव: गोपालगंज के नवोदय विद्यालय में 11वीं में एडमिशन का आखिरी मौका, 5 जुलाई तक फटाफट ऐसे करें आवेदन
गोपालगंज जिले के बलेसरा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों पर पार्श्व प्रवेश (लेटरल एंट्री) के तहत नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह उन मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर है, जो देश की प्रतिष्ठित नवोदय विद्यालय प्रणाली में प्रवेश लेकर गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करना चाहते है