बांसवाड़ा: राज्य सरकार द्वारा संचालित 'ग्राम रथ अभियान' का तलवाड़ा ब्लॉक में हुआ समापन
ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं विकास को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित "ग्राम रथ अभियान" के अंतर्गत गढ़ी विधान सभा के तलवाड़ा ब्लॉक मे गुरुवार दोपहर 12 बजे रथ का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। रथ के माध्यम से तलवाड़ा ब्लॉक की 24 ग्राम पंचायतो मे योजनाओ का प्रचार प्रसार कर जानकारी प्रदान की गई।