तालबेहट: बिजरौठा गांव के सरकारी विद्यालय में अध्यापकों द्वारा छात्रों से सफाई कराए जाने का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग
तालबेहट क्षेत्र के बिजरौठा गांव में सरकारी विद्यालय में अध्यापकों द्वारा छात्रों से सफाई का कार्य कराया जा रहा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ छात्र कुर्सियां साफ करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है,और लोगों ने ऐसे लापरवाह अध्यापकों पर कार्रवाई की मांग की है,वीडियो तेजी से वायरल है।