दुधि: हरनाकछार गांव में खेलते समय 5 वर्षीय मासूम को रसेल वाइपर सांप ने काटा, सीएचसी दुद्धी में भर्ती
सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरनाकछार गांव में खेलते समय रसेल वाइपर सांप ने एक मासूम बालक को डस लिया। बताया जा रहा है कि हरनाकछार गांव निवासी पांच वर्षीय आरव पुत्र रवि सोनी, रविवार शाम लगभग 7 बजे घर पर खेल रहा था तभी अचानक रसेल वाइपर सांप ने उसे काट लिया। परिजन बच्चे को निजी वाहन से तुरंत सीएचसी दुद्धी लेकर पहुँचे।