गैरतगंज: वन्यजीव शिकार का पर्दाफाश: सांभर अवशेष के साथ ग्राम बड़ी सिलारी से एक आरोपी गिरफ्तार
रायसेन जिले में वन विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सांभर के अवैध शिकार का दोपहर 2 बजे के आसपास खुलासा किया। यह कार्रवाई ग्राम बड़ी सिलारी में की गई, जहां टीम ने तीन अलग-अलग मकानों में दबिश देकर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान सांभर का कच्चा, पका और सूखा मांस बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान एक मकान से सागौन की अवैध लकड़ी भी जब्त