सिरोही: पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना
Sirohi, Sirohi | Jun 15, 2026 पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने जालोर पहुंचकर पूर्व राज्यमंत्री पुखराज पाराशर के पिता स्वर्गीय छोगाराम जी चौहान के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। इस अवसर पर संयम लोढ़ा ने कहा कि स्वर्गीय छोगाराम जी चौहान का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।