चांदपुर: हीमपुर दीपा के गांव धीँवरपुरा में महिलाओं ने देसी शराब की दुकान पर हंगामा किया, दुकान हटाने की मांग की
बिजनौर में शनिवार सुबह 11:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव धीवरपुरा में स्थित देशी शराब की दुकान पर महिलाओं ने हंगामा किया दर्जनों महिलाओं ने दुकान पर अनियमितताएं और कई तरीके के आरोप लगाते हुए दुकान को हटाने की मांग की है। महिलाओं का आरोप है कि गांव के नजदीक दुकान होने के कारण युवा पीढ़ी पर बुरा असर पड़ रहा है।